US के 5 सबसे बड़े कैसीनो।

कैसीनो की दुनिया बहुत ही बड़ी है। विश्व के लगभग हर हिस्से में जुए का खेल बड़ी संख्या में पसंद किया जाता है। चाहे अमीर हो या गरीब; हर तरह के लोग जुए के खेल में अपना हाथ आजमाते हैं। जुए का खेल आनंद तो देता ही है; इसके साथ ही आप इसमें ढेर सरे पैसे भी जीतते हैं। यह रिस्की भी होता है, यही कारण है कि अमीर लोग जुए के खेल को एक बड़े शौक के तौर पर लेते हैं। कैसीनो की जब भी बात आती है तो US का नाम सबसे पहले आता है, क्योंकि यहाँ पर विश्व के सबसे बड़े कैसीनो पाए जाते हैं। गौरतलब है कि यहाँ अन्य देशों से भी लोग जुआ खेलने बड़ी संख्या में आते हैं। US के ऐसे ही 5 सबसे बड़े कैसीनो के बारे में यहाँ बताया जा रहा है-
1. WinStar World Casino & Resort, Thackerville, Oklahoma
WinStar मनोरंजन का बहुत बड़ा हब है। यहाँ गेम के लिए 500,000 से ज़्यादा का स्पेस है। कैसीनो में जुए खेलने वाला शायद ही कोई प्लेयर ऐसा होगा जो इस कैसीनो के बारे में नहीं जानता होगा। यह दुनिया के महंगे कैसीनो में गिना जाता है। यहाँ मनोरंजन की कई सारी सुविधाएं प्लेयर्स को प्रदान की जाती हैं। यहाँ और भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यही कारण है कि पूरे साल यहाँ लोगों की भीड़ बनी रहती है।
2. Foxwoods Resort Casino, Mashantucket, Connecticut
340,000 गेमिंग स्पेस के साथ यह कैसीनो WinStar के बाद पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह कैसीनो भी दुनिया भर के महंगे कैसीनो में से एक है। यह अपनी बेहतरीन व्यवस्था और सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यह कैसीनो अमेरिकन लोगों की सबसे पसंदीदा जगह में से एक है। हालाँकि, यहाँ भी देश के अन्य हिस्सों से लोग गैंबलिंग के लिए अक्सर आया करते हैं।
3. MGM Grand Hotel & Casino, Las Vegas, Nevada
यह कैसीनो Bellagio के जितना बड़ा तो नहीं है, पर गैंबलिंग के लिए यह कैसीनो भी कई लोगों की पसंद है। वैसे प्लेयर्स जो गैंबलिंग में बहुत बड़ा बजट नहीं रखते हैं, उनके लिए ये कैसीनो बहुत ही परफेक्ट है। यही कारण है कि यहाँ पर मध्यम बजट के प्लेयर्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। ऑनलाइन स्लॉट्स के साथ-साथ, कार्ड टेबल के लिए भी यहाँ बहुत अच्छी व्यवस्था बनाई गई है। यहाँ दोनों तरह के प्लेयर्स की पसंद का ध्यान रखा गया है।
4. Borgata Hotel Casino & Spa, Atlantic City, New Jersey
New Jersey भी Nevada की ही तरह गैंबलिंग के लिए मशहूर है। इसका कारण यह है कि Nevada की तरह यहाँ भी गैंबलिंग के नियम-कानून सहज और अनुकूलित हैं। इसी कारण Nevada न जाने वाले प्लेयर्स गैंबलिंग के लिए इस जगह को चुनते हैं। यहाँ लगभग 3000 गेमिंग मशीनें उपलब्ध हैं जोकि अपने आप में एक अच्छी संख्या है। यह कैसीनो भी विदेशी प्लेयर्स के लिए अच्छी जगह है। यहाँ भी सालों भर भीड़ लगी रहती है।
5. Bellagio, Las Vegas, Nevada
यह विश्व के सबसे बड़े कैसीनो में से एक है। जो प्लेयर्स गैंबलिंग में ज़्यादा पैसा खर्च करना चाहते हैं, ये जगह वैसे लोगों के लिए ही है। यह कैसीनो Poker और Jackpot के लिए मशहूर है। हर साल यहाँ कई अन्य देशों से लोग जुआ खेलने के लिए आते हैं। यहाँ ऐशो-आराम के भी सभी साधन मौजूद हैं। यह कैसीनो किसी रिसॉर्ट्स से कम नहीं है।
कोरोना महामारी के कारण हुए लम्बे वक्त के लिए लॉकडाउन ने ज़रूर कैसीनो का बाजार धीमा कर दिया हैं, लेकिन अभी भी जुए खेलने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। अब ऑनलाइन कैसीनो जैसे तीन पत्ती और ऑनलाइन अंदर बाहर पर जुआ खेला जा रहा है। स्लॉट्स मशीनों की नई-नई तकनीकों ने गैंबलिंग को और भी आसान और दिलचस्प बना दिया है। यही कारण है कि लोग अब ऑनलाइन कैसीनो में जुआ खेलना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं।